फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Delhi accident, alert declared at Gorakhpur railway station, crowd gathering at the station

गोरखपुर में अलर्ट: रेलवे स्टेशन पर देर रात श्रद्धालुओं की उमड़ी रही भीड़- सुबह अधिकारियों ने लिया जायजा

Sun, 16 Feb 2025 02:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 02:19 PM IST
सार

शनिवार को दिन में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ नहीं थी लेकिन रात आठ बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई। स्पेशल ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को भेज दिया गया। लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी और रात करीब एक बजे भीड़ बढ़ गई।

विज्ञापन
After Delhi accident, alert declared at Gorakhpur railway station, crowd gathering at the station
शनिवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी भीड़ - फोटो : स्त्रोत- जीआरपी

विस्तार

रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। रेल प्रशासन ने आनन-फानन में स्पेशल ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ को खासा मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब पौने दो बजे चौरीचौरा स्पेशल चलाकर श्रद्धालुओं को भेजा गया।

विज्ञापन



उधर, दिल्ली में भगदड़ के दौरान हुई मौत के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दिन में प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ नहीं थी लेकिन रात आठ बजे के बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई। स्पेशल ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को भेज दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी और रात करीब एक बजे भीड़ बढ़ गई और दो स्पेशल ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर श्रद्धालुओं को बैठाया गया। भीड़ को संभालने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान जुटे रहे। सबसे अंतिम ट्रेन चौरीचौरा स्पेशल रवाना की गई तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed