फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After 20 years of marriage woman complaint against husband on CM portal

'साहब! पति बोल रहा बच्चे उसके नहीं, चेक करा दें डीएनए'

Fri, 28 Feb 2020 07:01 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।
नीरज मिश्रा, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
After 20 years of marriage woman complaint against husband on CM portal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media
साहब! शादी के 20 साल बाद अब पति कह रहा है कि बच्चे उसके नहीं हैं। इसकी वजह से बच्चों का नाम किसी भी कागज पर दर्ज नहीं हो पा रहा है। वह सजायाफ्ता अपराधी है। बच्चों की डीएनए जांच करा दीजिए, ताकि उसका शक दूर हो जाए। यह गुहार खोराबार थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर लगाई है। अब मामला सीएमओ तक पहुंचा है, उन्होंने महिला को कानूनी सलाह लेने की बात कह जांच से मना कर दिया है।
विज्ञापन


महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी शादी 20 साल पूर्व उसी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने झूठ बोलकर उससे कोर्ट मैरिज की थी, जबकि वह पहले से ही तीन शादियां कर चुका था।
विज्ञापन


बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दो बेटियों का जन्म हुआ। इस बीच वह तीसरी बार गर्भवती हुई तो पति ने बुरी तरह से मारपीट कर भगा दिया। डर के कारण वह मायके आ गई और एक बेटे को जन्म दिया। इस बीच पति ने कोई खोज-खबर नहीं ली। अब वह बच्चों को स्वीकार नहीं कर रहा है। ऐसे में पति का शक दूर करने के लिए डीएनए जांच करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और उसका एक बेटा है सजायाफ्ता
महिला ने शिकायती पत्र में यह भी जानकारी दी है कि पति और उसकी पहली पत्नी का पुत्र दोनों सजायाफ्ता हैं। दोनों के डर के कारण कोई भी कर्मचारी सरकारी कागजात में उसका या उसके बच्चों का नाम नहीं दर्ज कर रहा है। इसकी वजह से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा हैं।


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि डीएनए जांच कराने के लिए महिला को कानूनी मदद लेनी होगी। बिना पुलिस केस हुए डीएनए जांच संभव नहीं है। जिला अस्पताल में डीएनए जांच की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed