{"_id":"65d12c6a536d6fc88609e214","slug":"afraid-of-demolition-asuran-shopkeepers-submitted-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-469538-2024-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यहां फोरलेन निर्माण से व्यापारियों को रोजी-रोटी छिनने का खतरा, इनसे लगा रहे फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यहां फोरलेन निर्माण से व्यापारियों को रोजी-रोटी छिनने का खतरा, इनसे लगा रहे फरियाद
Sun, 18 Feb 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:30 AM IST
सार
गोरखपुर के असुरन से पिपराइच तक लोक निर्माण विभाग फोरलेन बनाएगा। इसकी जद में नगर निगम और निजी क्षेत्र की ऐसी कई दुकानें हैं जिन पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
दुकान तोड़ने की मार्किंग होने का नगर निगम में विरोध जताते असुरन पिपराइच मार्ग के व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
असुरन से पिपराइच तक लोक निर्माण विभाग फोरलेन बनाएगा। इसकी जद में नगर निगम और निजी क्षेत्र की ऐसी कई दुकानें हैं जिन पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है। दुकानों के टूटने के डर से असुरन क्षेत्र के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि उनकी दुकानें न तोड़ी जाएं और इसके लिए कोई समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर बताया कि सभी पिछले चार दशक से नगर निगम की दुकानों में कारोबार कर रहे हैं। सड़क की दूसरी पटरी पर एक परिवार ने दुकानें बना कर रजिस्ट्री कर रखा है। चौड़ीकरण में यदि दुकानें तोड़ दी गईं तो उन सब की रोजी-रोटी छिन जाएगी।
विज्ञापन
व्यापारी हित में हो निर्णय
व्यापारियों ने मांग किया कि गोरखनाथ मंदिर रोड और मेडिकल रोड के चौड़ीकरण के समय व्यापारियों की पीड़ा समझते हुए उनके हितों का ध्यान रखा गया। वैसे ही यहां भी व्यापारियों के हित में निर्णय लिया जाए। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
यदि किन्ही वजहों से तोड़नी पड़ी तो उस क्षेत्र में आसपास निगम की जमीन होगी तो नगर निगम सदन की स्वीकृति के बाद बंधु सिंह पार्क की दुकानों की तर्ज पर शापिंग काॅम्पलेक्स बना कर दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अवधेश जायसवाल, मणिनाथ गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जगरनाथ गुप्ता, इरशाद मौजूद रहे।