फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advocates spoke openly about election of new mayor

UP Nikay Chunav 2023: अधिवक्ताओं ने की खुलकर बात, नए महापौर से जाम से मुक्ति दिलाने और विवाह घर बनवाने की आस

Tue, 02 May 2023 02:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 May 2023 02:18 PM IST
सार

दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं का कहना है कि नए महापौर ऐसे हों, जो शहर को जलभराव और जाम से निजात दिलाएं और वार्डों में विवाह घर बनवाएं। इसके अलावा महापौर जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने वाला होना चाहिए।

विज्ञापन
Advocates spoke openly about election of new mayor
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर शहर के नए महापौर को लेकर लोगों के अपने विचार हैं। लोग ऐसे महापौर का चुनाव करना चाहते हैं, जो जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराए। दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं का कहना है कि नए महापौर ऐसे हों, जो शहर को जलभराव और जाम से निजात दिलाएं और वार्डों में विवाह घर बनवाएं। इसके अलावा महापौर जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन


महापौर शहर की सफाई पर ध्यान दें। आजकल नगर में कूड़ा दोपहर में उठ रहा है। नए महापौर सुबह नौ बजे से पहले ही शहर के हर मोहल्ले से कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। - मोहम्मद अनीस।
विज्ञापन


महापौर ऐसे चुने जाएं जो सबसे मिलजुलकर रहें। शहर में जाम, अतिक्रमण और फुटपाथ की समस्या के समाधान के पर ध्यान दें। कम से कम दो वार्ड के बीच में एक विवाह घर बनवाएं। - अभिषेक कुमार राय।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर, आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारण करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती करें। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इससे आम जनता की परेशानी खत्म हो जाएगी। - अशोक गुप्ता

महापौर ऐसे हों, जो किसी की कठपुतली न हों। हम लोग अपने शहर के पहले व्यक्ति का चुनाव करने जा रहे हैं। इसलिए इस बात का ध्यान दिया जाएगा कि वह खुद निर्णय लें। स्वतंत्र विचारधारा वाले को चुना जाएगा। - अमित त्रिपाठी।

शहर में जलभराव और जाम बड़ी समस्या है। महापौर ऐसा होना चाहिए जो इन दोनों समस्याओं का समाधान करें। शहर का संपूर्ण विकास हो। यही हम सब की अपेक्षा है। - सत्य प्रकाश पांडेय।

शहर का महापौर ऐसा हो जो एसी कमरों में बैठकर राजनीति न करें। उनको हर मोहल्ले की जानकारी हो। जनसमस्याओं को जानते हों। जलभराव के कारण सभी को शर्मसार होना पड़ता है। इसका निदान हो। - अनूप कुमार मिश्र

मेरा 50 साल का अनुभव है। जो भी महापौर चुने गए हैं ज्यादातर अपनी सुख सुविधाओं के बारे में ध्यान देते हैं। आमजन से कोई मतलब नहीं होता है। समस्याओं का समाधान करने वाला महापौर चुना जाए। - ओंकारनाथ भट्ट।
सहजता और सरलता से लोगों की बात सुनें। वह अपने विवेक से शहर के विकास के लिए काम करें। दूसरों के इशारे पर काम करने वाले महापौर न हों। संवेदनशीलता से सबकी बात सुनकर समाधान कराएं। - अनिल कुमार पांडेय।


महापौर सभी के लिए अच्छे हों। लोग उनका चुनाव करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। शहर के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए सिर्फ महापौर ही नहीं, बल्कि जनता भी सहयोग करे। - ललिता शुक्ला पांडेय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed