फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advocates protest in police station of maharajganj

महराजगंज: कोतवाली के मुंशी की अभद्रता से गुस्साए अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 22 Jan 2021 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest in police station of maharajganj
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली के एक मुंशी की अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। अधिवक्ताओं ने अभद्र व्यवहार करने वाले मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


एसपी को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कोतवाली में हुई घटना का हवाला देते हुए मुंशी को कसूरवार ठहराया है। अधिवक्ताओं की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खजुरियां गांव के रहने वाले अधिवक्ता गजातिहारी नंदन पटेल ने बताया कि 21 जनवरी की शाम को शहर में कार सड़क के किनारे खड़ा कर दवा लेने चला गया। वापस आया तो एक टेंपो से कार में ठोकर लग गई। टेंपो चालकों को कोतवाली लेकर पहुंचा। वहां अपना परिचय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता का आरोप है कि कोतवाली में तैनात मुंशी मनीष टेंपो चालक को किनारे लेकर गया और रकम लिए। इसके बाद आने पर मुझे ही खरी खोटी सुनाने लगे। उनके अभद्र व्यवहार से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धुमिल हुई है। मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं आरोपी मुंशी मनीष ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। कोतवाली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से सम्मानजनक व्यवहार किया जाता है। वह अपने मनमाफिक कार्रवाई कराना चाहते थे, नहीं होने पर बेवजह का आरोप लगाया जा रहा है।


प्रदर्शन के दौरान दिग्विजय नाथ द्विवेदी, करूणाकर त्रिपाठी, आशा नंद पांडेय, उमेश तिवारी, अभिजित सिंह, दिनेश गुप्ता, राकेश मणि, राजकिशोर मणि त्रिपाठी, सुमंत पटेल, अखिलेश पटेल, राजेश शर्मा, प्रदीप, रविंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed