फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Advocates demonstrated by closing the tehsil gate

Gorakhpur News: तहसील गेट बंद कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated by closing the tehsil gate
कैंपियरगंज में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। 
कैंपियरगंज के तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप, तबादले की मांग
विज्ञापन

अफसर पहुंचे मनाने, अधिवक्ताओं ने कहा-तबादला होने तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार

कैंपियरगंज। तहसीलदार राकेश कन्नौजिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में तहसील गेट पर ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पहुंच अफसरों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने तहसीलदार का स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य के बहिष्कार की बात कही।
अध्यक्ष सुरेंद्र नारायण यादव एवं मंत्री कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि तहसीलदार पत्रावलियों में विधि विरुद्ध मनमाना आदेश व स्थगन आदेश दे रहे हैं। अधिवक्ताओं को पत्रावलियों का मुआयना भी नहीं करने दे रहे हैं। मंत्री कमलेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि वह सवाल जवाब भी निर्गत नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसी को तहसील परिसर में घुसने नहीं दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम पंकज दीक्षित एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू है। गेट पर ताला बंदी करना ग़लत एवं विधिविरुद्ध है। ऐसा करने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होगा और चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करें। बातचीत से समाधान करें। लेकिन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम की एक न सुनी और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया। उधर, तहसीलदार राकेश कुमार कनौजिया ने अधिवक्ताओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। मिल बैठकर बातचीत से समस्या का समाधान हो सकता है।


प्रदर्शन में गोपाल प्रसाद, नागेंद्र मिश्र, जयहिंद, दिलीप कुमार मिश्र, श्रवण त्रिपाठी, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, नरसिंह यादव, संजय सहानी, सुनील कुमार मिश्र, छोटेलाल यादव, पीएन पांडेय, राम आद्या प्रसाद, श्याम प्रताप यादव, श्रीभागवत मौर्य आदि मौजूद रहे। इस दौरान नायब तहसीलदार चंदन शर्मा, विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी कैंपियरगंज, पीपीगंज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed