{"_id":"63aaa8dca8ffdd489a09b973","slug":"advance-life-support-ambulance-available-for-critical-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रिटिकल मरीजों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध, मदद के लिए इस नंबर पर मिलाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रिटिकल मरीजों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध, मदद के लिए इस नंबर पर मिलाएं फोन
Tue, 27 Dec 2022 01:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:42 PM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल करने पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाता है। एएलएस एंबुलेंस को प्राथमिकता के साथ यह कॉरिडोर बना कर कम समय में अस्पताल पहुंचाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले क्रिटिकल मरीजों के लिए जिले में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा डॉक्टर की सलाह और रेफरल के बाद सरकारी अस्पताल से सरकारी अस्पताल तक के लिए 0522-2466510 नंबर पर कॉल करने के हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
यह जानकारी सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने दी। बताया कि सेवा का संचालन कर रही संस्था ने अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में पांच-पांच स्ट्रेचर भी दिए हैं। जिले में चार एएलएस एंबुलेंस मौजूद हैं, जो जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज तक और आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल कॉलेज से जिले के बाहर के उच्च चिकित्सा संस्थानों तक सुविधा देगी।
विज्ञापन
यह सुविधा सिर्फ सरकारी चिकित्सा संस्थानों के लिए उपलब्ध है और डॉक्टर की सलाह पर ही मिलेगी। यह एंबुलेंस समस्त सुविधाओं से युक्त है और इसमें प्रशिक्षित स्टॉफ मौजूद रहता है। मरीज को आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी एंबुलेंस के भीतर ही दी जाती है और इसके लिए डॉक्टरों के पैनल से भी सलाह ली जाती है।
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर की भी सुविधा
सीएमओ ने बताया कि सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल करने पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जाता है। एएलएस एंबुलेंस को प्राथमिकता के साथ यह कॉरिडोर बना कर कम समय में अस्पताल पहुंचाता है।