{"_id":"5f9f07d28ebc3e9bd646ede3","slug":"admissions-to-gorakhpur-university-will-start-from-4-november-gorakhpur-city-news-gkp3716717198","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार नवंबर से शुरू होंगे दाखिले, यहां पढ़िए पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चार नवंबर से शुरू होंगे दाखिले, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
Mon, 02 Nov 2020 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश चार नवंबर से लिए जाएंगे। पहले दिन बीए, बीएससी मैथ व बॉयो, बीकॉम, एमकॉम एवं एमएससी कृषि में प्रवेश लिए जाएंगे। कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मेरिट के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों को केंद्र से पहले ही रोक दिया जाएगा। कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। विश्वविद्यालय में बिना मास्क के अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
पांच पाठ्यक्रमों के लिए देना होगा ऑनलाइन विकल्प
कुलसचिव ने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि, बीएससी गृहविज्ञान एवं बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन विकल्पों के जरिए होंगे। अभ्यर्थी को दो नवंबर से पांच नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर ऑनलाइन विकल्प देना होगा। महाविद्यालयों की सीटों की उपलब्धता के अनुसार विद्यार्थी ज्यादा विकल्प भरें। विश्वविद्यालय में उपलब्धता नहीं होने पर महाविद्यालय का आवंटन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।

एमकॉम का कट ऑफ जारी
वाणिज्य विभाग की ओर से एमकॉम प्रथम वर्ष का कटऑफ जारी कर दिया गया है। प्रवेश वाणिज्य भवन विभाग में लिया जाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि चार नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। एमकॉम प्रवेश परीक्षा में 132 या इससे अधिक अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 120 या इससे अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 108 या इससे अधिक अंक, अनुसूचित जाति में 96 या इससे अधिक अंक तथा अनुसूचित जनजाति संवर्ग में 98 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को लाने हैं ये दस्तावेज
सभी मूल प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र (तीन वर्ष के भीतर बना हो), ईएडब्ल्यूएस का प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अधिभार प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, दो फोटो।