फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration started work of Jangal Kauria Sonauli Ring Road despite farmers protest

जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड: किसानों के विरोध पर भारी पड़ा प्रशासन, शुरू कराया काम

Sat, 17 Jun 2023 01:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी पीपीगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी पीपीगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jun 2023 01:08 PM IST
सार

जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड का शुरू करवाने के लिए प्रशासन ने चार थानों की पुलिस फोर्स बुला ली। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों को थाने ले जाया गया। 48 किसान 107/116 में पाबंद किए गए। तहसीलदार ने सख्ती बरतने की चेतावनी दी। फोर्स बढ़ने के बाद किसान घर लौट गए।

 

विज्ञापन
Administration started work of Jangal Kauria Sonauli Ring Road despite farmers protest
जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड का निर्माण कार्य आखिरकार शुक्रवार को शुरू हो गया। हालांकि इस दौरान किसानों ने मुआवजे को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा था। किसानों का विरोध बढ़ता देख प्रशासन ने चार थानों की फोर्स बुला ली।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे किसानों को पीपीगंज थाने लाया गया। थाने लाए गए 48 किसानों को 107/116 में पाबंद कर छोड़ दिया गया। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। किसानों ने निर्णय लिया है कि शनिवार को डीएम से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। उनका कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों ने छल किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 11 बजे तहसील प्रशासन के साथ एनएचएआई व कार्यदायी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक, एसएलओ के कर्मचारी गोलीगंज के समीप ग्रामसभा भैयाराम में रिंग रोड का निर्माण कार्य कराने पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर मौके पर 150 से अधिक किसान जुट गए। दोपहर 12:20 बजे कैंपियरगंज के तहसीलदार केशव प्रसाद व नायब तहसीलदार विजय यादव भी आ गए। किसानों ने मुआवजे का मामला सुलझाए बिना काम कराने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चुलाया बुलडोजर

किसानों की ओर से विमल जायसवाल ने अधिकारियों से बीते रविवार को पंचायत में हुई बातचीत का हवाला देते हुए काम बंद करने को कहा। अन्य किसानों ने भी मामले का निस्तारण हुए बिना अचानक काम शुरू कराए जाने पर आपत्ति जताई। एनएचएआई के कलीम और एसएलओ के वरिष्ठ सहायक आशीष पांडेय ने कहा कि काम शुरू कराने का आदेश ऊपर से है। इसलिए इसे नहीं रोका जाएगा। ग्रामीणों ने आदेश की छाया प्रति मांगी, तो अधिकारी आनाकानी करने लगे।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने काम ठप करा दिया। किसानों का तेवर देखकर सहजनवां, कैंपियरगंज और चिलुआताल थाने की फोर्स की बुला ली गई। कैंपियरगंज के सीओ रत्नेश्वर सिंह के सामने विमल जायसवाल, रजत गुप्ता व अन्य सैकड़ों किसानों ने अपनी बात रखी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बड़ा हादसा: भर-भराकर गिरी निर्माणधीन बिल्डिंग, दो मजदूर दबे, हालत गंभीर

किसानों के राजी नहीं होने पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। करीब दो किलोमीटर धूप में पैदल ही उन्हें पीपीगंज थाने पर ले जाया गया। वहां पुलिस ने 48 लोगों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की। इसके बाद किसान अपने घरों को लौट गए। निर्माण कार्य देर शाम तक जारी रहा।
यह है मामला
 

जंगल कौड़िया-सोनौली रिंग रोड के निर्माण कार्य के लिए भइयाराम, साहबगंज, बगहीभारी, जंगल अगही और जंगल बिहुली गांव के किसानों की भूमि अधिगृहित की गई है। कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाते हुए किसानों ने निर्माण कार्य का विरोध किया। समाधान के लिए किसानों, एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी), एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) तहसील प्रशासन के बीच सात बार बातचीत हुई। लेकिन सहमति नहीं बनी।

रविवार को पीपीगंज, साहबगंज के प्राचीन मंदिर में किसान पंचायत बुलाई गई। तब आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता) के जरिये मामले को सुलझाने की बात हुई। किसानों ने दो टूक कहा कि बढ़ा हुआ मुआवजा दिए बिना निर्माण काम नहीं होने देंगे। बृहस्पतिवार को निर्माणदायी संस्था के कर्मचारी और कैंपियरगंज तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। लेकिन कुछ देर बाद ही बिना कोई काम कराए चले गए थे।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि निर्माण कार्य का विरोध कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया गया। जब वे नहीं मानें तो हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। 48 किसानों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed