फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration alert on hotspot area at sant kabir nagar

Corona in Sant kabir nagar: हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रशासन सख्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Thu, 30 Apr 2020 11:56 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Administration alert on hotspot area at sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को देखते हुए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में प्रशासन की सख्ती बरकरार है। इन क्षेत्रों में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में जरूरी सामानों की सप्लाई व स्वास्थ्य विभाग की टीमों और प्रशासनिक अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में प्रवेश वाले स्थानों पर पुलिस के जवान सुबह से ही वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही दो पहिया वाहनों पर दो सवारी वालों पर नकेल कसी जा रही है। लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना किसी ठोस कारण से घरों से न निकले। इस बीच टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियां रेड जोन हटने तक संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दूसरे चरण में प्रशासन सख्त रूख अख्तियार किए हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने के साथ ही सख्ती और बढ़ा दी गई है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसका असर यह है कि अब लोग खुद ही घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग निकल भी रहे हैं तो उन्हें पुलिस के जवान वापस घर भेज दे रहे हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तो किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। जरूरी सामानों की सप्लाई प्रशासन की देखरेख में हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ राहत है, वहां किसानों में छूट मिली हुई है लेकिन यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। इधर टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियां रेड जोन घोषित होने के कारण आगे भी संचालित न करने के निर्देश दिए गए हैं।


कमिश्नर अनिल सागर, डीएम रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेते देखे गए। बाहर से आने वाले लोगों को जांच कराने के बाद क्वारंटीन किया जा रहा है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक पर दो लोग न चले। अगर चेकिंग के दौरान पकड़े जाते है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed