फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADM Finance directed RTO to improve mistake in transporter Sudhir Kumar Singh car blocked in place of mafia

माफिया की जगह ब्लॉक कर दी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी, अब प्रशासन ने आरटीओ से कहा- गड़बड़ी हुई है तो सुधार करें

Tue, 29 Sep 2020 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Sep 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
ADM Finance directed RTO to improve mistake in transporter Sudhir Kumar Singh car blocked in place of mafia
gorakhpur RTO - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के पिपरौली ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह की संपत्ति की कुर्की व वाहनों को जब्त करने के क्रम में ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह की गाड़ियां ब्लाक किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने आरटीओ को निर्देश दिया है कि अगर गड़बड़ी हुई है तो उसे जल्द सुधारा जाए। एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने आरटीओ को त्रुटि सुधार के लिए उस पत्रावली के साथ प्रस्ताव देने को कहा है, जिसमें माफिया की जगह ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह की गाड़ियों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


आरटीओ की तरफ से जिला प्रशासन को सौंपी जांच रिपोर्ट में विभाग ने कहा है कि जिन गाड़ियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई है वह माफिया सुधीर सिंह की नहीं, बल्कि दूसरे शख्स ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह की गाड़ियां हैं। विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि प्रशासन की तरफ से जो सूची मिली थी, विभाग ने उसी आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह ने 22 सितंबर को एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह से मिलकर शिकायत की थी कि आरटीओ ने माफिया सुधीर सिंह की जगह उनकी गाड़ियों को ब्लाक कर दिया है। इसपर एडीएम ने आरटीओ से रिपोर्ट तलब की थी, जिस पर विभाग के जवाब देने के बाद अब चूक दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम ही नहीं वल्दियत और पता भी अलग

माफिया की जगह ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह की गाड़ी ब्लाक किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद आरटीओ और पुलिस भले ही माफिया सुधीर सिंह और ट्रांसपोर्टर के पिता का नाम एक होने का तर्क दे रही थी, मगर अब साफ हो गया है कि दोनों ने ही गैर जिम्मेदराना तरीके से इतनी रिपोर्ट तैयार कर दी।

जिस माफिया सुधीर की संपत्ति और गाड़ी कुर्क करने की कार्रवाई होनी है उसका पूरा नाम सुधीर सिंह और उसके पिता का नाम स्व. सुरेंद्र सिंह है, जबकि ट्रांसपोर्टर का पूरा नाम सुधीर कुमार सिंह और उनके पिता का नाम सुरेंद्र प्रताप सिंह है। यही नहीं थाना भले ही दोनों का एक हो मगर पता अलग-अलग है। दोनों के ही मोहल्लों के बीच काफी दूरी है। माफिया सुधीर एल्यूमीनियम फैक्ट्री के पास रहता है, जबकि ट्रांसपोर्टर सुधीर कुमार सिंह सर्वोदय नगर, बिछिया कॉलोनी के पास रहते हैं।
 
सात ट्रक और एक बुलेट की खरीद-बिक्री पर लगी है रोक
पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया है। कार्रवाई से पहले गाड़ी की बिक्री न की जा सके इसके लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया था। मगर जो सूची भेजी गई उसमें दर्ज सात ट्रक व एक बुलेट सर्वोदय नगर बिछिया के रहने वाले सुधीर कुमार सिंह के हैं। 

एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीओ की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि असली माफिया सुधीर सिंह की जगह दूसरे सुधीर कुमार सिंह की गाड़ियां ब्लॉक हुई हैं। आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि अगर त्रुटि हुई है तो उसके निवारण का प्रस्ताव भेजें। जल्द ही चूक को दुरुस्त करा दिया जाएगा।

प्रशासन से मिली सूची के हिसाब से वाहनों को लॉक किया
आरटीओ प्रशासन अनीता सिंह ने बताया कि आरटीओ से कोई चूक नहीं हुई है। प्रशासन से मिली सूची के अनुसार ही संबंधित नंबरों के वाहनों को लॉक किया गया था। इसकी रिपोर्ट एडीएम फाइनेंस को भेजी गई है। आगे जो प्रशासन का निर्देश होगा उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed