{"_id":"63450b502ab20660e7733d1a","slug":"adg-launches-har-ghar-cctv-camera-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एडीजी ने की अपील, आइए! इस दिवाली अपने परिजनों को दें सुरक्षा गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एडीजी ने की अपील, आइए! इस दिवाली अपने परिजनों को दें सुरक्षा गिफ्ट
Tue, 11 Oct 2022 11:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:51 AM IST
सार
एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक, सभी बीट पुलिस अधिकारी, बीट उपनिरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे संभ्रात लोगों से जाकर मिलें और इस अभियान के बारे में जानकारी दें। लोगों को प्रेरित करें कि वह अपने घरों के आसपास कैमरे लगवाएं।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के 176 स्थानों पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अब हर घर कैमरे अभियान की शुरुआत की गई है। एडीजी अखिल कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि इस दिवाली अपने घर कैमरा लगवाकर परिजनों को सुरक्षा गिफ्ट दें।
विज्ञापन
उन्होंने अपील में कहा कि इससे घर तो सुरक्षित होगा ही साथ ही आसपास के लोग भी सुरक्षित होंगे। साथ ही कैमरा लगने से आपराधिक और असामाजिक तत्वों का मनोबल भी गिरेगा। किसी आपराधिक घटना की स्थिति में पता लगाना भी आसान होता है।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक, सभी बीट पुलिस अधिकारी, बीट उपनिरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे संभ्रात लोगों से जाकर मिलें और इस अभियान के बारे में जानकारी दें। लोगों को प्रेरित करें कि वह अपने घरों के आसपास कैमरे लगवाएं। मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्ले के अंदर के मुख्य रास्तों, गलियों, मोड़ आदि पर पड़ने वाले मकानों के स्वामियों से विशेष रूप से मिलकर कैमरे लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। महज पांच से दस हजार रुपये के खर्च में नागरिक कैमरा लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक के पास चढ़ा बाढ़ का पानी, तीन ट्रेनें निरस्त
त्रिनेत्र मित्र से जाने जाएंगे कैमरा लगवाने वाले
जो भी व्यक्ति अपने घर पर या फिर आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाएगा, वह त्रिनेत्र मित्र नाम से जाना जाएगा। उन्हें सत्यापन के बाद पुलिस की ओर से एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जल्द ही इसका एक वेबसाइट भी बन जाएगा, जिस पर कैमरा लगवाने की जानकारी साझा कर सकते हैं और फिर वहीं से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।
कैमरे की मदद से पकड़े गए बदमाश
शहर में 91 लोगों की मदद से पुलिस ने 176 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। इसका फायदा भी पुलिस को मिला है। शाहपुर में हुई हत्या हो या फिर मोहद्दीपुर में चोरी, लूट में पकड़े गए बदमाश। सबमें पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से मदद मिली है। पुलिस ने इसकी मदद से बदमाशों को न सिर्फ पकड़ा, बल्कि लूटे गए सामान को बरामद कर लोगों को वापस कराया है। एडीजी का मानना है कि अगर पुलिस को हर घर कैमरा अभियान में लोगों की मदद मिली तो अपराध पर बहुत अंकुश लगेगा।
कैमरा लगवाने में इन बातों का दें ध्यान
91 लोगों की मदद से शहर में 170 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसका फायदा हुआ है कि आपराधिक घटनाओं में कमी आई है या फिर होने के बाद आरोपी जल्दी पकड़े गए है। दिवाली में हर आदमी को अपने घर के आसपास कैमरा लगाकर एक सुरक्षा कवच बनाना चाहिए। -अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर जोन

- कैमरे को ऐसे लगवाएं कि घर के प्रवेश मार्ग और रास्ते को कवर कर सकें
- कैमरे की गुणवत्ता ऐसी हो, जिससे किसी व्यक्ति का हुलिया/चेहरा पहचाना जा सके
- कैमरे की रिकॉर्डिंग व्यवस्था तीस दिनों तक की हो
- एक कैमरे में पांच हजार से दस हजार रुपये तक आता है खर्च