फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ADC handed over appointment letter to Shiv Pratap, will leave for Shimla today

Gorakhpur: एडीसी ने शिव प्रताप को सौंपा राज्यपाल पद का नियुक्ति पत्र, शिमला हुए रवाना, कल लेंगे शपथ

Fri, 17 Feb 2023 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 11:35 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे शिवप्रताप शुक्ल एडीसी के साथ हवाई यात्रा कर दिल्ली गए। वहां से शाम तक हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण शिवरात्रि के दिन शनिवार को राजभवन में होगा।

विज्ञापन
ADC handed over appointment letter to Shiv Pratap, will leave for Shimla today
शिव प्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के एडीसी मेजर सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंचकर पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी राज्यपाल पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। शिवप्रताप शुक्रवार को शिमला के लिए रवाना हो गए हैं। जहां महाशिवरात्रि के दिन शनिवार यानी 18 फरवरी को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री के मीडिया प्रभारी सतीश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे शिवप्रताप शुक्ल एडीसी के साथ हवाई यात्रा कर दिल्ली गए। वहां से शाम तक हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण शिवरात्रि के दिन शनिवार को राजभवन में होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी पत्नी जानकी शुक्ला भी जाएंगी। बेटियां डॉ. प्रीति त्रिपाठी, श्रुति पांडेय और नीति त्रिपाठी अपने परिवार के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अलग से जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल से मिलने हिमाचल प्रदेश के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. हंसराज और नाचन विधायक विनोद कुमार उनके आवास पहुंचे। संवाद के दौरान दोनों विधायकों ने शिवप्रताप को हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमि और वर्तमान परिदृश्य के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके सुमन, वरिष्ठ अधिवक्ता मार्कंणेय त्रिपाठी ने भी शिव प्रताप शुक्ल से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की और बधाई दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed