फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action will be taken on throwing garbage on the road in Dharamshala market and Betiahata

बदल रहा है गोरखपुर: धर्मशाला बाजार और बेतियाहाता में भी सड़क पर कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई

Thu, 11 May 2023 03:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 May 2023 03:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on throwing garbage on the road in Dharamshala market and Betiahata
बेतियाहाता चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में गोलघर के बाद अब धर्मशाला बाजार और बेतियाहाता में भी सड़क पर कूड़ा फेकने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इन इलाकों में निर्धारित समय पर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी पहुंचेगी। अपनी दुकान, क्लीनिक एवं पैथोलॉजी से निकला कूड़ा उसमें ही डालना होगा। इसके लिए यूजर चार्ज वसूल किया जाएगा। इसके अलावा मोहद्दीपुर, बैंक रोड, विजय चौक आदि इलाके में भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


बुधवार को नगर आयुक्त ने गौरव सिंह सोगरवाल ने धर्मशाला बाजार और बेतियाहाता के क्लीनिक व पैथोलॉजी संचालकों के अलावा दुकानदारों के साथ बैठक की और शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। कहा कि शहर की सफाई हम सभी के सहयोग से ही संभव है। दुकानदारों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। सभी प्रतिष्ठान संचालक गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखें।
विज्ञापन


इकट्ठा कूड़े को निर्धारित समय पर पहुंचने पर नगर निगम की गाड़ियों को दें। नगर निगम द्वारा सफाई के लिए उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं के एवज में यूजर चार्ज देना होगा। साथ ही कहा कि जो भी दुकानदार या प्रतिष्ठान संचालक इसमें सहयोग नहीं करेंगे और सड़क पर कूड़ा फेंक गंदगी फैलाएंगे तो नगर निगम उनसे जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कूड़ा जरूर उठाइए मगर बाजार खुलने और बंद होने के बाद आइए

इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी अपने प्रतिष्ठानों, दुकानों पर डस्टबिन रखें तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। पॉलीबैग के स्थान पर कागज अथवा जूट आदि के थैलों का ही प्रयोग करें। लोगों से भी बैग व थैलों को लाने के लिए आग्रह करें। प्रतिमाह निर्धारित यूजर चार्ज संबंधित वाहन चालक या नगर निगम प्रतिनिधि को देकर उसकी रसीद अवश्य लें, ताकि जांच के समय यूजर चार्ज की रसीद दिखा सकें।

बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, सहायक नगर आयुक्त व नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, सफाई निरीक्षक राम विजय एवं धर्मशाला बाजार, बेतियाहाता तथा अन्य व्यवसायिक स्थलों के व्यवसायी एवं दुकानदार उपस्थित रहे।


 

शाम की जगह दुकान बंद करने के वक्त उठेगा कूड़ा, रात में चमकेंगी गोलघर की सड़कें

गोलघर में अब कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी के साथ सफाईकर्मी शाम को नहीं, रात में दुकान बंद होने के समय पहुंचेंगे। इससे रात में भी गोलघर साफ-सुथरा दिखेगा और सुबह भी कहीं कूड़ा नजर नहीं आएगा। नगर निगम ने व्यापारियों के सुझाव को मान लिया है। यह निर्देश भी जारी किया है कि अब कूड़ा उठाने वाली टीम रात नौ बजे के बाद गोलघर पहुंचेगी और दुकानों के बंद होने तक पूरे गोलघर में घूमती रहेगी।

गोलघर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। इसके लिए सुबह और शाम को कूड़ा गाड़ी भेजकर दुकानों के सामने से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद अगर सड़क पर कूडा फेंका जाता है तो नगर निगम दुकानदार से 750 रूपये जुर्माना वसूलेगा। इस संबंध में सभी दुकानदारों को नगर निगम ने नोटिस भेजा गया है।

व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत किया, लेकिन उनका कहना था कि शाम की जगह अगर रात में कूड़ा उठाने वाली टीम आए तो उसका असर दिखेगा। वरना रात का कूड़ा सड़क पर बिखरेगा। उनकी मांग को मानते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने शाम सात बजे पहुंचने वाली गाड़ी के समय में बदलाव करते हुए नौ बजे का समय निर्धारित कर दिया है। इसी तरह से सुबह 10 बजे जो गाड़ी कूड़ा उठाने आएगी, वह 11 बजे तक गाेलघर में घूमकर कूड़ा को उठाएगी।

 

दूसरे दिन चाक-चौबंद रही सफाई व्यवस्था

बुधवार की दोपहर 12.40 बजे गोलघर में इंदिरा बाल विहार से लेकर गणेश चौक और कचहरी चौराहे तक दुकानदार काफी सतर्क रहे। उन्होंने दुकान का कूड़ा, कूड़ेदान में रखा। सड़क पर किसी तरह की गंदगी न फैले, इसको लेकर जागरूकता दिखाई। इंदिरा बाल विहार तिराहे पर वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा से लेकर पुलिस चौकी तक सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नज आई।

कूड़ेदान के आसपास कोई कूड़ा नहीं फैला था। दोपहर एक बजे गोलघर में कचहरी चौराहे से लेकर गणेश चौराहा तक भी कहीं पर गंदगी नहीं मिली। दुकानदारों ने बताया कि हम लोग नगर निगम का पूरा सहयोग कर रहे हैं। दुकान के सामने सफाई रहेगी तो ग्राहक आने में हिचकिचाहट नहीं दिखाएंगे।

सरकारी आवासों के लोग बेफिक्र
गोलघर के दुकानदारों ने सफाई को लेकर जागरूकता दिखाई है, वहीं सरकारी आवासों में रहने वाले लोग इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। जीडीए टॉवर के सामने, एसएसपी आवास से सटे कुछ अधिकारियों के आवास हैं। दोपहर में एक व्यक्ति आवासीय कॉलोनी से निकला। वह सब्जी- प्याज का छिलका सड़क पर फेंकने लगा। टोकने पर ठिठका, फिर जल्दी से चला गया। एक बाइक सवार ने कहा कि लोग दिनभर कूड़ा फेंकेंगे तो कहां से सफाई हो सकेगी।

व्यापारी बोले
गोलघर में अब रात में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी आएगी तो सुबह भी सड़कें साफ-सुथरी नजर आएंगी। नगर निगम ने व्यापारियों की मांग को मान लिया, हम लोग भी सहयोग को तैयार हैं। : अमरजीत सिंह, रेस्टोरेंट संचालक

दुकान खुलने के बाद साफ-सफाई होती है। तब कुछ गंदगी निकलती है। उसे उठाने के लिए सुबह 11 बजे तक गाड़ी आ जाएगी तो राहत मिलेगी। अधिकांश दुकानदार कचरे को कूड़दान में रखते हैं। गाड़ी आने पर खाली करते हैं। : लोहित मल्ल, व्यवसायी

सबसे ज्यादा गीला और सूखा कचरा होटल और रेस्त्रां से ही निकलता है। उनके सामने ही अक्सर कचरा फैला रहता है। रात में कूड़ा गाड़ी आएगी तो सफाई व्यवस्था सुधर जाएगी। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। : मनीष मिश्रा, व्यवसायी

हम लोग सुबह आए तो एक गाड़ी घूम रही थी। हालांकि, उस समय तक अधिकांश दुकानें नहीं खुली थीं। इसलिए सुबह जल्दी गाड़ी आने का कोई फायदा नहीं मिल पाएगा। अब गाड़ी 11 बजे बजे तक रहेगी, यह ठीक है। : विष्णु शर्मा, व्यवसायी

साफ-सफाई अच्छे शहर की पहचान होती है। नगर निगम की व्यवस्था सराहनीय है। इसमें सभी दुकानदारों को सहयोग करना चाहिए। तभी इसका असर बना रहेगा। नगर निगम की सख्ती बरकरार रखे। : अभिषेक जायसवाल, व्यवसायी

गोलघर में रात नौ बजे गाड़ी भेजी जाएगी। दुकानों के बंद होने तक पूरे गोलघर में भ्रमण करके कूड़ा उठाएगी। सभी दुकानदारों का कूड़ेदान खाली करने का निर्देश दिया गया है। सुबह 10 बजे गाड़ी गोलघर में जाएगी। 11 बजे तक कर्मचारी कचरा बटोरकर साफ-सफाई सुनिश्चित कराएंगे। : डॉ. मणिभूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed