फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action will be taken against the sanitation workers who are missing from the deployed villages

तैनाती वाले गांवों से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the sanitation workers who are missing from the deployed villages
तैनाती वाले गांवों से गायब रहने वाले सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तहत के गठित जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के दौरान डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने निर्देश दिए कि गांव में साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकांश बीमारियां जलभराव के कारण होती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था से मच्छरों के पनपने से उत्पन्न होने वाली बीमारियों आदि को नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण सचिवालय में सभी ग्राम स्तरीय कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करें तथा ग्रामीण समस्याओं का निराकरण वहां बैठकर एक साथ किया जा सकता है। यह अच्छा फोरम साबित होगा तथा जूम के माध्यम से भी लाभार्थियों एवं ग्रामीणों तथा ग्राम स्तरीय कर्मियों से वार्ता की जा सकती है। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक में कम से कम एक माडल गांव विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

इसी तरह डीएम ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत काम कराने तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित कराए जा रहे सामुदायिक शौचालयों का थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed