फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused who molested student arrested

Gorakhpur News: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 May 2024 05:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 May 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Accused who molested student arrested
13 मई को छात्रा दोस्तों के साथ गई थी घूमने, सिद्धार्थनगर से पकड़े गए दोनों आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स इलाके की छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में साथ पढ़ने वाले छात्रों को पुलिस ने सिद्धार्थनगर से शुक्रवार को रात में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में संतकबीरनगर निवासी आदर्श वर्मा और उसका दोस्त शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शाश्वत शुक्ला का नाम शामिल है।

12वीं पास कर चुके आदर्श के बुलाने पर ही छात्रा घर से शाम चार बजे निकली थी। आदर्श अपने दोस्त शाश्वत के साथ कार से निकला और रास्ते में छात्रा को बैठाया। इसके बाद तीनों गुलरिहा के एक बड़े रिजार्ट गए। वहां से निकलते समय कार में दोनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शाश्वत शुक्ला का घर सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में है। वह शहर के बशारतपुर के घोष कंपाउंड में परिवार के साथ रहता है। वहीं संतकबीरनगर निवासी आदर्श वर्मा पादरी बाजार मोहनापुर में रहता है। इसके पिता रेलकर्मी हैं। शुक्रवार की रात दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हुई थी घटना
एम्स थाना में दी गई तहरीर में कहा गया कि 13 मई को छात्रा को एक दोस्त ने होटल में पार्टी दी थी, जिसमें वह शामिल होने गई थी। उसके साथ गए आदर्श वर्मा व शाश्वत शुक्ला ने दुर्व्यवहार कर दिया। गाड़ी में भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उनके चंगुल से छूटकर वह घर पहुंची तो परिजन को घटना की जानकारी हुई। मां ने बाहर रहकर नौकरी करने वाले पिता को बताया तो उन्होंने एम्स थानेदार को फोन कर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed