फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of unilateral action Betiyahata outpost in charge suspended

पुलिस वर्दी में दरोगा दिखाते थे धौंस, एसएसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 20 Oct 2020 10:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 10:47 AM IST
सार

  • किराएदार पिता-पुत्र को छेड़खानी में भेजा जेल, दूसरे किराएदार के कर्मचारी की पिटाई कर गलत बयान देने का बनाया दबाव
  • सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना, एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी को सस्पेंड कर एसपी क्राइम को सौंपी जांच

 

विज्ञापन
Accused of unilateral action Betiyahata outpost in charge suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया है। अमित पर बेतियाहाता स्थित एक मकान के मालिक और किराएदार के विवाद में मकान मालिक के पक्ष में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप है। मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेतियाहाता दक्षिणी में हरदयाल सिंह होरा का मकान है। इसमें महेंद्र कुमार श्रीवास्तव किराएदार हैं, जिनका हरदयाल सिंह से विवाद चल रहा है। इसी मकान के निचले तल पर जीके फूड्स एंड ब्रिवरेजेज नामक कंपनी का दफ्तर है। महेंद्र और मकान मालिक में 15 अक्तूबर को मारपीट हो गई थी, जिसमें पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का केस महेंद्र श्रीवास्तव और उनके बेटे पर दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इस केस में पिता-पुत्र की गिरफ्तारी कर पुलिस ने जेल भेज दिया, जबकि 164 के तहत बयान नहीं हुआ था। इसी मामले में 17 अक्तूबर को चौकी इंचार्ज अमित चतुर्वेदी अपने दो सिपाहियों के साथ दूसरे व्यापारी किराएदार के दफ्तर में पहुंचे और कर्मचारी प्रदीप व एक बुजुर्ग कर्मचारी पर छेड़खानी होने का बयान देने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गालियों की बौछार, फुटेज डिलीट करने की कोशिश

दोनों ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को थाने भी ले जाया गया और बाद में छोड़ दिया गया। यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए जांच का आदेश दे दिया है।

सीसी टीवी कैमरे में दर्ज घटना में साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग कर्मचारी और युवक को चौकी इंचार्ज व सिपाही बेरहमी से पीट रहे हैं। जब उन्हें पता चला कि वहां सीसी टीवी कैमरा लगा है तो उसे बंद करने की कोशिश भी की। एक एक्सपर्ट को बुलाकर फुटेज भी डिलीट करने की कोशिश की गई। लेकिन इससे पहले ही फुटेज को निकाल लिया गया था, ताकि अफसरों तक पहुंचाया जा सके।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि किराएदारी के विवाद में पुलिस की कोई भूमिका नहीं होती है। अगर मारपीट हुई और छेड़खानी का केस दर्ज हुआ तो इसकी जांच होनी चाहिए थी। चौकी इंचार्ज ने जाकर मारपीट की है जो सही नहीं है। शिकायत के आधार पर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर एसपी क्राइम को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed