फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of selling someone else's land on fake documents arrested

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज पर दूसरे की जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 04:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling someone else's land on fake documents arrested
गुलरिहा थाने में दर्ज किया गया था केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव में स्थित दूसरे की जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के जैनुल आब्दीन उर्फ जैनपुर निवासी विवेक प्रजापति का आरोप है कि क्षेत्र के नाहरपुर निवासी प्रहलाद ने अपना पता बदलकर फर्जी दस्तावेज के जरिए गांव की 0.156 हेक्टेयर जमीन रामआशीष निषाद निवासी सेमरा देवी प्रसाद को बैनामा कर दिया। दोनों ने मिलकर जमीन हड़प ली।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने विवेक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपने नाम के आगे पिता का नाम सिक्खू की जगह प्रसाद लिखकर जालसाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed