फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused of molesting friends in Bhathat town market was sent to jail

Gorakhpur News: सहेलियों से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल, बोलेरो चढ़ाने की भी की थी कोशिश

Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। पुलिस के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
accused of molesting friends in Bhathat town market was sent to jail
सहेलियों से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार गुलरिया थाने में शोहदा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा में रविवार को बाजार करने गई सहेलियों से छेड़खानी व बोलेरो चढ़ाने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इसके पहले चौकी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। बाद में एसपी नार्थ के संज्ञान में आने के बाद उक्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान परसौना निवासी वाजिद अली उर्फ भोलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों सहेलियां एक कपड़े की दुकान पर काम करती हैं। रविवार की शाम में दुकान के पास ही बाजार करने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से आए बोलेरो चालक ने हार्न बजाते हुए छींटाकशी की। आरोप है कि विरोध करने पर बोलेरो चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे और फिर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भटहट चौकी पुलिस ने बोलेरो को छोड़ने के साथ ही आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामले को शांत कर दिया। बाद में घटना की जानकारी अफसरों को हुई, जिसके बाद थानेदार के फटकार पर चौकी पुलिस फिर से बोलेरो को बरामद कर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट की धारा में केस दर्ज कर ली। वहीं, छोड़ी गई बोलेरो को बरामद कर सीज कर दिया गया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। पुलिस के भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed