{"_id":"6464a10e5b585c2ccb0bf024","slug":"accused-of-molesting-friends-in-bhathat-town-market-was-sent-to-jail-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहेलियों से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल, बोलेरो चढ़ाने की भी की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहेलियों से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल, बोलेरो चढ़ाने की भी की थी कोशिश
Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 May 2023 03:10 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। पुलिस के भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सहेलियों से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार गुलरिया थाने में शोहदा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बा में रविवार को बाजार करने गई सहेलियों से छेड़खानी व बोलेरो चढ़ाने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। इसके पहले चौकी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था। बाद में एसपी नार्थ के संज्ञान में आने के बाद उक्त कार्रवाई की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान परसौना निवासी वाजिद अली उर्फ भोलू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दोनों सहेलियां एक कपड़े की दुकान पर काम करती हैं। रविवार की शाम में दुकान के पास ही बाजार करने के लिए निकली थीं।
इस दौरान पीछे से आए बोलेरो चालक ने हार्न बजाते हुए छींटाकशी की। आरोप है कि विरोध करने पर बोलेरो चढ़ाने की भी कोशिश की। घटना देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए थे और फिर आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
भटहट चौकी पुलिस ने बोलेरो को छोड़ने के साथ ही आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामले को शांत कर दिया। बाद में घटना की जानकारी अफसरों को हुई, जिसके बाद थानेदार के फटकार पर चौकी पुलिस फिर से बोलेरो को बरामद कर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट की धारा में केस दर्ज कर ली। वहीं, छोड़ी गई बोलेरो को बरामद कर सीज कर दिया गया।