फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of Molested on pretext of marriage in Gorakhpur

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Jul 2023 06:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

किशोरी कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल चिलुआताल में नानी के घर रह रही थी। उस दौरान उसी गांव में अपनी बहन के वहां रहने वाले युवक से बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया। जानकारी किशोरी की मां को हुई तो युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर युवक ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Accused of Molested on pretext of marriage in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को किशोरी की मां ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल चिलुआताल में नानी के घर रह रही थी। उस दौरान उसी गांव में अपनी बहन के वहां रहने वाले युवक से बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बाढ़ का खतरा सिर पर: नेपाल में बारिश थमने से कुछ राहत, नदियों में कटान की आफत
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर किशोरी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब इस बात की जानकारी किशोरी की मां को हुई तो युवक पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। इस पर युवक ने इनकार कर दिया।

किशोरी की मां ने गुलरिहा पुलिस को युवक के खिलाफ नामजद लिखित तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed