फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of grabbing house by preparing fake will arrested

Gorakhpur News: फर्जी वसीयत तैयार कर मकान हड़पने का आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं दस मुकदमे

Thu, 29 Dec 2022 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Dec 2022 10:52 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी सुनील चौधरी उर्फ सुनील सिंह शातिर अपराधी है। वह विवादित जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर खरीद-फरोख्त करता है। आरोपी ने वर्ष 2004 में सरिता चौधरी की महादेव झारखंडी स्थित जमीन व मकान का फर्जी वसीयत तैयार कर अपने नाम दाखिल खारिज करा लिया।

विज्ञापन
Accused of grabbing house by preparing fake will arrested
आरोपी सुनील चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फर्जी वसीयत बनाकर महिला के कीमती मकान को हड़पने के आरोपी सुनील चौधरी को कैंट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शातिर बदमाश है और एक जमीन कब्जा करने के लिए बुजुर्ग महिला पर बुलडोजर चढ़ाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को सुबा बाजार के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी सुनील चौधरी खोराबार का निवासी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी सुनील चौधरी उर्फ सुनील सिंह शातिर अपराधी है। वह विवादित जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर खरीद-फरोख्त करता है। आरोपी ने वर्ष 2004 में सरिता चौधरी की महादेव झारखंडी स्थित जमीन व मकान का फर्जी वसीयत तैयार कर अपने नाम दाखिल खारिज करा लिया।
विज्ञापन


एतराज होने पर तत्कालीन तहसीलदार शशिभूषण सिंह ने उक्त खारिज दाखिल के आदेश को रद्द कर दिया । इसी बीच सुनील चौधरी ने उक्त जमीन का अपनी पत्नी के नाम विक्रय कर दिया और फिर सुनील ने उक्त जमीन को पत्नी से संतोष चंद को बेच दिया। लेकिन, वसीयत बाद में रद्द हो गई और वह जमीन व मकान असली मालिक सरिता चौधरी के नाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी रजिस्ट्री को शून्य मान लिया गया। पुलिस ने सरिता चौधरी की तहरीर पर 2022 में केस दर्ज किया था। जिसके बाद बुधवार को सुबाबाजार से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दस मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed