{"_id":"698d69f96c4d66afeb0fabaf","slug":"accused-of-attacking-a-prisoner-in-gorakhpur-district-jail-action-demanded-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला कारागार में बंदी पर हमला, नुकीली वस्तु से वार का आरोप- जेल प्रशासन ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला कारागार में बंदी पर हमला, नुकीली वस्तु से वार का आरोप- जेल प्रशासन ने दर्ज कराया केस
Thu, 12 Feb 2026 11:20 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:20 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के खलीलाबाद पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी थाना खोराबार में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 24 फरवरी 2025 से जिला कारागार गोरखपुर की बैरक संख्या-26 में निरुद्ध हैं। सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 3:30 बजे सहबंदी खरभान यादव उर्फ राहुल यादव ने उनसे गाली-गलौज की और किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिला कारागार, गोरखपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने सहबंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बंदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर के खलीलाबाद पठान टोला निवासी सुशील कुमार चौधरी थाना खोराबार में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 24 फरवरी 2025 से जिला कारागार गोरखपुर की बैरक संख्या-26 में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार ने आरोप लगाया है कि 10 फरवरी 2026 की रात लगभग 3:30 बजे सहबंदी खरभान यादव उर्फ राहुल यादव ने उनसे गाली-गलौज की और किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित बंदी ने 11 फरवरी को जेल अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आरोपी बंदी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।
जेल प्रशासन की ओर से भेजी गई तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।