{"_id":"63ede49c2c7ff1add90591e4","slug":"accused-arrested-for-threatening-to-throw-acid-on-brid-in-gorakhpur-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुल्हन पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, टूट गई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुल्हन पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, टूट गई थी शादी
Thu, 16 Feb 2023 01:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:39 PM IST
सार
एक युवती की शादी शहर के ही घोषीपुर के रहने वाले एक परिवार में तय हुई थी। शादी 11 फरवरी को निकाह घर से होनी थी। शादी के पहले की कई रस्में भी अदा हो चुकी थी। लेकिन, इस बीच शादी के दिन आरोपी का फोन आया। उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी हुई तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में दुल्हन पर तेजाब फेंकने और दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर शादी तोड़वाने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी की पहचान तिवारीपुर इलाके के घोषीपुर निवासी मोहम्मद हारिश के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि शहर के तिवारीपुर की रहने वाली दुल्हन की पिता ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि युवती की शादी शहर के ही घोषीपुर के रहने वाले एक परिवार में तय हुई थी। शादी 11 फरवरी को निकाह घर से होनी थी।
विज्ञापन
सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शादी का कार्ड बंट गया था। रिश्तेदार और मेहमान भी पहुंच चुके थे। शादी के पहले की कई रस्में भी अदा हो चुकी थी। लेकिन, इस बीच शादी के दिन अचानक मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद ताहिर नाम के युवक का फोन आया।
उसने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि अगर शादी हुई तो दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। सिरफिरे की इस बात को सुनकर घर वाले घबरा गए। उन्होंने दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि वह हारिश को जानती भी नहीं है। शादी टूटने पर एक रिश्तेदार ने शादी कर ली थी। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।