{"_id":"60eb4b188ebc3e06a72cabf2","slug":"accused-arrested-for-blackmailing-by-making-obscene-videos-gorakhpur-city-news-gkp401496037","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पिता ने एसएसपी से की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पिता ने एसएसपी से की थी शिकायत
Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके की एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के पिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक इलाके की एक 13 वर्षीय किशोरी, कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन की शादी चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई है। चार माह पूर्व किशोरी अपने बहन के वहां गई थी, वहीं पर खोराबार थाना क्षेत्र का एक युवक भी रिश्तेदारी में गया था। उसने गोपनीय तरीके से किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और किशोरी को चार माह से ब्लैकमेल कर रहा था। फोन कर बात करने के लिए दबाव बनाता था।
शनिवार को किशोरी की मां ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद किशोरी के पिता ने एसएसपी दिनेश कुमार पी से मोबाइल पर बात करके शिकायत की, जिसके बाद गुलरिहा पुलिस ने धारा 354क, 507 आईपीसी व 67आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।