{"_id":"64cd60eed87b1446420acaa5","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-263053-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज। इलाके के रामजानकी मार्ग स्थित टेढ़िया बंधे के मोड़ के पास शुक्रवार की रात में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
मृतकों की पहचान बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मोहालजलकर गांव निवासी भोकई निषाद (40) व राजू निषाद (30) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बड़हलगंज से बाइक से अपने गांव मोहालजलकर जा रहे थे। अभी वह रामजानकी मार्ग पर स्थित टेढ़िया बंधे के पास पहुंचे थे कि देवरिया की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक बाइक को घसीटते हुए खाई में चली गई। जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राजू के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। वहीं भोकई के एक लड़की व तीन लड़के हैं।