{"_id":"64cd58d06f88858bc2014717","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-207-1-sgkp1002-2291-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो दिन से लापता कारपेंटर का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो दिन से लापता कारपेंटर का शव नहर में मिला
Sat, 05 Aug 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में लापता युवक का शव नहर में उतराता मिलने पर लगी लोगो की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया, बस्ती। थानाक्षेत्र के चकोही गांव निवासी 40 वर्षीय फर्नीचर कारीगर का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित सरयू नहर की पुलिया के पास मिला। वह बुधवार देर रात से घर से लापता था। पानी में पड़ा रहने की वजह से शव फूल गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। एसओ इंद्रभूषण सिंह का कहना है कि परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
चकोही गांव निवासी विनोद कुमार बुधवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर बात करते हुए साइकिल से निकले। परिवार के लोगों ने सोचा कि किसी जरूरी काम से जा रहे होंगे। रात भर लौटकर नहीं आए तो लोगों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को उनकी साइकिल, चप्पल और गमछा हनुमान बाग चकोही पुलिया के पास मिला। आसपास काफी ढूंढने के बाद भी विनोद का कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह गांव के पास हनुमान बाग चकोही सरयू नहर में पुलिया के पास पानी में उतराता हुआ शव गांव के लोगों ने देखा, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला तो वह पूरी तरह से फूल गया था और तेज दुर्गंध भी आ रही थी। एसओ के अनुसार मृतक की मोबाइल अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मुंबई में रहती है पत्नी
मृतक विनोद कुमार के चार बच्चे हैं। पत्नी से उनकी कुछ अनबन रहती थी, जिसके कारण उसकी पत्नी प्रेम शीला तीन बच्चों खशबू (20), सतीश (18) एवं मनीष (16) के साथ मुंबई में रहती है। वहां उसके मायके के लोग रहते हैं, जबकि सबसे छोटा लड़का विवेक (14) अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता है।