{"_id":"64cd62375c788321a1053295","slug":"accidental-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-263038-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश करने वाले कार चालक का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश करने वाले कार चालक का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के देवरिया बाईपास के पास पुलिसकर्मी को कार से कुचलने की कोशिश और फिर जगदीश हॉस्पिटल के पास साइकिल सवार सूर्य कुमार को टक्कर मारने के आरोपी चंदन वर्मा का पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही कार को सीज कर दिया है। जांच में पता चला है कि मालिक ने कार सजावट कराने के लिए दी थी। नशे की हालत में चालक कार लेकर अनियंत्रित हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, कार सत्य प्रकाश त्रिपाठी के नाम से पंजीकृत है। उन्होंने अपनी नई कार साज-सज्जा के लिए भेजी थी। शाम सात बजे तक वह खुद कार में थे और इसके बाद किसी जरूरी काम से चले गए। इसके बाद शराब के नशे में चंदन कार लेकर जाने लगा। जगदीश हॉस्पिटल के पास अपनी बहू को देखकर निकल रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके पहले एक पुलिस कर्मचारी को कुलचने का प्रयास किया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज शंभू दयाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी है। कार को सीज करने के साथ ही आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।