फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accidental case

Gorakhpur News: महिला अस्पताल के सामने पेड़ गिरने से महिला चोटिल, बाइक-कार क्षतिग्रस्त

Sun, 30 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 30 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
accidental case
गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल के सामने शनिवार सुबह 10.30 बजे के करीब एक पेड़ गिर गया। चपेट में आने से उधर से गुजर रही एक महिला चोटिल हो गईं। पेड़ की वजह से एक बाइक और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई । पोल भी टूट गए और तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद पेड़ को काटकर हटाया गया और फिर पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर, इंदिरा बाल बिहार के पास भी शुक्रवार की रात में पेड़ गिर गया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कठउर सेमरा की रहने वाली नर्वदा देवी की बेटी वंदना को बच्चा पैदा हुआ है। नर्वदा शनिवार को बेटी से मिलने आ रही थीं, तभी महिला अस्पताल के सामने का पेड़ गिर गया। अचानक पेड़ को गिरता देखकर लोग भागे, लेकिन नर्वदा भागने के चक्कर में गिर गईं। संयोग अच्छा था कि पोल की वजह से पेड़ सीधे नहीं गिरा, बल्कि रुक गया। इस वजह से नर्वदा को मामूली चोटें आईं। पेड़ के चपेट में आने से एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक कार पर पोल आकर टिक गया, जिससे कार की छत दब गई। एक दवा के दुकान के बाहर लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से अफरा तफरी मच गईऔर फिर जाम लग गया। सूचना पर नगर निगम, पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां पर यातायात को डायवर्ट कर पेड़ हटाया गया। फिर बिजली विभाग ने पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराया। हालांकि, अस्पताल में मरीजों को दिक्कत नहीं हुई, क्योंकि वहां की लाइन प्रभावित नहीं हुई थी। शुक्रवार की रात में इंदिरा बाल बिहार के पास विशाल दुबे की काॅफी की दुकान के सामने पेड़ गिरा था, लेकिन खाली जगह और रात में गिरने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed