{"_id":"6625e1650a722dc34705e97a","slug":"accident-happened-in-gorakhpur-while-returning-after-marriage-from-maharajganj-2024-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारात लेकर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, हो गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारात लेकर लौट रहे थे दुल्हा-दुल्हन, हो गया हादसा
Mon, 22 Apr 2024 09:32 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
पनियरा थाना क्षेत्र के रबेलिया गांव के पास सोमवार सुबह नौ बजे शादी के बाद विदाई कराकर लौट रहे दूल्हे की कार खंभे से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार गुलरिहा थाना की ग्रामसभा भमभौर निवासी अखिलेश कन्नौजिया की बरात 21 मार्च को महराजगंज के निचलौल गई थी। शादी के बाद दूसरे दिन सोमवार को विदाई कराकर लौटते समय रबेलिया गांव के उत्तर पुल के पास दूल्हे की कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने में कार सड़क से नीचे खेत में लगे सीमेंट के खंभे से टकरा गई। इसमें दूल्हा अखिलेश, दुल्हन किरन और रिश्तेदार विशाल घायल हो गए। सभी का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि तेज ठोकर लगने की वजह से कार का एयर बैग खुल गया और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन