{"_id":"5f3fb5de8ebc3e6a856a3a85","slug":"accident-death-gorakhpur-news-gkp362476270","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई महिला, मौत
परसिया पुल के पास हुआ हादसा, बेटा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोठीभार। थाना क्षेत्र के परसिया पुल के पास शुक्रवार सुबह दस बजे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृत महिला के पति के तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौरी बढ़ईपुरवां बृजलाल की पत्नी मंजू देवी (50) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेटे दुर्गेश के साथ बाइक से मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा भूलना स्थित अपने मायके से ससुराल आ रहीं थी। कोठीभार थानाक्षेत्र के परसिया पुल के पास सामने से तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में मंजू देवी की मौत हो गई। वहीं बेटा मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं चालक मौका देख घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोठीभार पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। मृत महिला के पति के तहरीर पर चालक राहुल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।