फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AC was not working in Dadar Express, passengers suffering from heat

Gorakhpur News: दादर एक्सप्रेस में नहीं चल रहा था एसी, गर्मी से यात्री बेहाल

Fri, 14 Jun 2024 04:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
AC was not working in Dadar Express, passengers suffering from heat
गोरखपुर। गर्मी में ट्रेनों का एसी भी जवाब दे जा रहा है। मंगलवार को गोरखपुर से मुंबई जा रही दादर एक्सप्रेस में वाराणसी के पास एसी खराब हो गया। कुछ देर इंतजार के बाद यात्रियों ने शिकायत की तो प्रयागराज में ठीक कराने की बात कही गई, लेकिन जब समस्या नहीं सुनी गई तो यात्रियों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद सतना स्टेशन पर इसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन

करीब महीने भर से दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह रहा है। इसका असर सभी सेवाओं पर पड़ा है। सबसे अधिक दिक्कत ट्रेन यात्रियाें को हो रही है। एसी कोच में टिकट बुकिंग कराए यात्री सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का दंश झेलते हुए यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेल सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को गोरखपुर से चली दादर एक्सप्रेस के पॉवर कार में खराबी आ गई। वाराणसी स्टेशन से आगे बढ़ते ही कई कोच का एसी बंद हो गया। यात्रियों ने कोच अटेंडेंट से शिकायत की तो प्रयागराज में मेंटेनेंस की बात कही गई, लेकिन दिक्कत दूर नहीं हुई। यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई तो सतना स्टेशन पर इसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौर्या और हमसफर में भी आ चुकी है दिक्कत
चार दिन पहले हमसफर ट्रेन के एक कोच का एसी खराब हो गया था। यात्रियाें ने शिकायत की तो कानपुर स्टेशन पर इसे ठीक कराया गया। तीन दिन पहले मौर्या एक्सप्रेस में भी ऐसी ही दिक्कत आई थी। सिवान स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा किया तब एक कोच बदला गया। इसके बाद यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed