फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ABVP province session will be held in Azamgarh on March 8 to 10

आजमगढ़ में आठ, नौ और 10 मार्च को होगा एबीवीपी का प्रांत अधिवेशन, आकर्षण का केंद्र होगा 'टेराकोटा'

Thu, 04 Mar 2021 09:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
ABVP province session will be held in Azamgarh on March 8 to 10
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की निकाली गयी शोभा यात्रा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत का 60वां प्रांत अधिवेशन व अभ्यास वर्ग आठ, नौ और 10 मार्च को आजमगढ़ में आयोजित किया गया है। चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में होने वाले आयोजन में राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन


तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग व अधिवेशन में गोरक्ष प्रांत के सभी 11 जिलों से 450 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत विषय पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें गोरखपुर की पहचान ओडीओपी टेराकोटा ही विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रांत के अंतर्गत आने वाले बलिया विश्वविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ तकनीकी, प्रबंधन, पॉलीटेक्निक, आईटीआई व अन्य संस्थानों के विद्यार्थी अधिवेशन में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अधिवेशन में तीन प्रस्ताव ‘प्रदेश का शैक्षिक परिदृश्य’, ‘प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य’ एवं ‘पूर्वांचल के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास: राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु आवश्यक’ प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। अधिवेशन में प्रतिनिधि आत्मनिर्भर भारत के परिपेक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी चर्चा करेंगे।


अधिवेशन का लोगो व पोस्टर लांच
60वें प्रांत अधिवेशन का बृहस्पतिवार को लोगो एवं पोस्टर लांच किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. राजशरण शाही, प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय, प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव, प्रांत मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य नवनीत शर्मा, मुक्ता खरे, अंकिता जायसवाल, पिया सिंह, निकिता साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed