{"_id":"639c082a6909f76757111cbd","slug":"abvp-and-university-administration-face-to-face-in-case-of-getting-beer-can-and-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीयर केन मिलने व हंगामे के मामले में एबीवीपी व विवि प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीयर केन मिलने व हंगामे के मामले में एबीवीपी व विवि प्रशासन आमने-सामने
Fri, 16 Dec 2022 11:24 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:24 AM IST
सार
विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन के मुख्यद्वार के सामने प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुबह करीब 11:30 बजे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
ddu
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास बीयर के खाली केन मिलने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और विवि प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। विद्यार्थियों को कारण बताओ नोटिस देने के विरोध में परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक भवन के मुख्यद्वार के सामने प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सुबह करीब 11:30 बजे धरने पर बैठ गए। सुरक्षाकर्मियों ने एहतियात के तौर पर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। धरना करीब 2:30 बजे तक चला। विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री सौरभ गौड ने कहा कि संवाद भवन के अंदर भारी मात्रा में एक ही प्रकार की शराब की बोतलें पाया जाना विश्वविद्यालय प्रशासन की कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन