{"_id":"64cd609322639519d60e4935","slug":"abvp-agitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-262384-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क वृद्धि और निष्कासन पर जल्द निर्णय नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क वृद्धि और निष्कासन पर जल्द निर्णय नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि और एबीवीपी कार्यकर्ताओं का निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जेल में बंद आठ कार्यकर्ताओं की रिहाई के बाद नए तेवर में है। एबीवीपी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता कर शुल्क वृद्धि और निष्कासन को जल्द वापस नहीं लेने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ गौंड, एबीवीपी गोरक्ष प्रांत सहमंत्री मयंक राय, प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह, प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौम्या गुप्ता, विश्वविद्यालय इकाई सहमंत्री शिवम पांडेय ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के समस्याओं के निस्तारण तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी
की ओर से विश्वविद्यालय की समस्याओं के निस्तारण कराने के उद्देश्य से लोकतांत्रिक रूप से किया गया आंदोलन विश्वविद्यालय के कुलपति की संवादहीनता तथा संवेदनहीनता की भेंट चढ़ गया, जिसमें आठ कार्यकर्ताओं को जेल हुई। 22 पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराकर उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।