{"_id":"64c80ead12e74fa6ad08f814","slug":"abvp-agitation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-257793-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवि मुख्य द्वार पर धरना दिया, पंपलेट बांट मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवि मुख्य द्वार पर धरना दिया, पंपलेट बांट मांगा समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शुल्क वृद्धि और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विश्वविद्यालय से निष्कासन के विरोध में चल रहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन सोमवार को जारी रहा। विवि के मुख्य द्वार पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और छात्रों एवं आम लोगों के बीच पंपलेट वितरित कर जनसमर्थन की अपील की। महानगर के कई महाविद्यालयों में भी पंपलेट वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया।
एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौड़ ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से उनके शिक्षा का अधिकार छीन रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार योग्य नहीं है। विश्वविद्यालय में छात्र अपना भविष्य सुधारने के लिए आते हैं, लेकिन उन पर फर्जी केस लगाकर विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा रहा है। कहा कि विश्वविद्यालय के शुल्क में लगातार हो रही वृद्धि से निर्धन छात्रों को अपनी शिक्षा को जारी रखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय धन उगाही और शोषण का केंद्र बन गया है।