फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aaryanagar raamaleela will starts from five october in gorakhpur

गोरखपुर: पांच अक्तूबर से शुरू होगी आर्यनगर की रामलीला, कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Sat, 21 Aug 2021 08:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 08:23 AM IST
सार

कोरोना महामारी को देखते हुए रामलीला के कार्यक्रमों में कुल 100 लोगों के सम्मिलित होने या बैठाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
aaryanagar raamaleela will starts from five october in gorakhpur
आर्यनगर रामलीला।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीश्री रामलीला समिति आर्यनगर की बैठक शुक्रवार को अग्रवाल भवन सभागार में हुई। इस दौरान पांच से 16 अक्तूबर के बीच रामलीला का मंचन कराए जाने पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए समिति के महामंत्री पुष्प दंत जैन ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए रामलीला के कार्यक्रमों में कुल 100 लोगों के सम्मिलित होने या बैठाने की अनुमति रहेगी। मंचन के कार्यक्रमों को समिति के फेसबुक पेज पर लाइव दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि विजयादशमी के दिन गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम का तिलक परंपरागत रूप से करते आ रहे हैं इस वर्ष भी पूरी संभावना है की कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वह विजयदशमी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। समिति के प्रवक्ता विकास जालान ने कहा कि पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले रामलीला का विस्तृत कार्यक्रम समिति द्वारा शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। बताया कि इस वर्ष किसी प्रकार की कोई शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सराफ, राम मोहन अग्रवाल, गोवर्धन दास अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, दीपजी अग्रवाल, विकास जालान, संतोष अग्रवाल शशि, कीर्ति रमण दास, जितेंद्र नाथ अग्रवाल, पवन गुप्ता, परमानंद अग्रवाल, नवोदित त्रिपाठी, कृष्ण तिवारी, रामजी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed