फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aapda Mitra, NDRF and SDRF will be deployed in idol immersion

Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन में तैनात होंगे आपदा मित्र, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ

Thu, 19 Oct 2023 03:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Oct 2023 03:05 PM IST
सार

राजघाट पुल के समीप किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए चिलुआताल के महेसरा, बाघागाड़ा और रामघाट से लेकर डोमिनगढ़ के बीच एसडीआरएफ टीमों की तैनाती के लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर अनुरोध करते हुए डीएम, एसएसपी, एडीएम, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
Aapda Mitra, NDRF and SDRF will be deployed in idol immersion
गोरखपुर में विसर्जन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान किसी अनहोनी से निपटने के लिए, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की तैनाती की जाएगी। विभिन्न नदी घाटों पर इनकी मौजूदगी के लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से विभिन्न विभागों को पत्र भेजा गया है। ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान होने वाली घटनाओं की रोकथाम हो सके।

विज्ञापन


दशहरा (दुर्गा पूजा) पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस वजह से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दो दिनों तक चलेगा। शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन राजघाट में राप्ती नदी किनारे बने तालाब में किया जाएगा। इसी तरह की व्यवस्था डोमिनगढ़ में रोहिन नदी किनारे होगी। इसके अलावा चिलुआताल सहित अन्य जगहों पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजघाट पुल के समीप किसी तरह की आपदा से निपटने के लिए चिलुआताल के महेसरा, बाघागाड़ा और रामघाट से लेकर डोमिनगढ़ के बीच एसडीआरएफ टीमों की तैनाती के लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर अनुरोध करते हुए डीएम, एसएसपी, एडीएम, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा मित्रों को किया भी जाएगा मुस्तैद

गोरखपुर जिले में विभिन्न जगहों प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। सभी नदी घाटों, तालाबों और पोखरों पर लोग जुटते हैं। हर जगह एसडीआरएफ और एनडीआरपीएफ की तैनाती संभव नहीं है। इसलिए अन्य जगहों पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ से प्रशिक्षित आपदा मित्रों को मुस्तैद किया जाएगा। जिले में कुल 143 गोताखोरों और 240 नाविकों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराए गए हैं।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी तरह की समस्या न आए। इसको देखते हुए पत्राचार किया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के अलावा सेफ्टी किट से लैस गोताखोरों और नाविकों को तैनात किया जाएगा। -विनीत कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/ प्रभारी अधिकारी (आपदा) गोरखपुर

 

दशहरे में मूर्तियोें के विसर्जन पर नगर निगम बनवा रहा तीन कृत्रिम तालाब

दशहरा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए राप्ती नदी के तट पर नगर निगम की तरफ से कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को तालाब का निरीक्षण करने नगर आयुक्त के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा राप्ती नदी के तट पर तीन कृत्रिम तालाब बनवाया जा रहे हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एकला बंधा से पोखरे तक संपर्क मार्ग को ठीक कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तीनों पोखरों के किनारे और उसके संपर्क मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, अधिशासी अभियंता एनडी पांडेय, अवर अभियंता अवनीश भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed