फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aamr ujala Voter Awareness Campaign in Gorakhpur Basti Mandal

गोरखपुर-बस्ती मंडल जागो मतदाता जागो: जागरूक होंगे मतदाता, पेंटिंग बनाएं, पुरस्कार पाएं

Wed, 16 Feb 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 AM IST
सार

जो विद्यार्थी पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, उनके माता-पिता या अभिभावक भी सहभागिता कर सकते हैं। तीन मार्च को वोट डालने के बाद विद्यार्थी के साथ फोटो बनाकर मोबाइल नंबर 7617566160 व 8299660608 पर व्हाट्स एप कर दें।

विज्ञापन
Aamr ujala Voter Awareness Campaign in Gorakhpur Basti Mandal
अमर उजाला के अभियान से जुड़े मतदाता। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र के उत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए अमर उजाला ने अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में बुधवार से ही मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा। कक्षा पांच से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी। निश्चित मतदान के संदेश के साथ पेंटिंग बनानी है।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले ही पेटिंग प्रतियोगिता के जरिए निश्चित मतदान का संदेश दिया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करके पुरस्कार भी प्राप्त किया जा सकता है। जो मानक तय हैं, उसके मुताबिक ए-3 साइज का पेपर खरीदकर पेंटिंग बनानी है। इसकी थीम ‘निश्चित मतदान’ है।
विज्ञापन


जो पेंटिंग बनेगी, उसे स्कूलों में जमा कराया जाएगा। स्कूलों से पेंटिंग अमर उजाला कार्यालय आ जाएगी। विशेषज्ञों की देखरेख में अच्छी पेटिंग अलग की जाएगी। जिन विद्यार्थियों की पेंटिंग सबसे अच्छी होगी, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। निश्चित मतदान का संदेश देने वाली पेंटिंग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता भी बन सकते हैं हिस्सा

जो विद्यार्थी पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, उनके माता-पिता या अभिभावक भी सहभागिता कर सकते हैं। तीन मार्च को वोट डालने के बाद विद्यार्थी के साथ फोटो बनाकर मोबाइल नंबर 7617566160 व 8299660608 पर व्हाट्स एप कर दें। अंगुली में लगी अमिट स्याही भी फोटो में दिखनी चाहिए। जो फोटो मानक पर खरी उतरेगी, उसे अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed