फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man died after being hit by a high-tension wire

सूर्यविहार कॉलोनी में काम कर रहे मिस्त्री की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत

Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-tension wire
High tension line - फोटो : file
गोरखनाथ इलाके के सूर्यविहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान के शटरिंग का कार्य कर रहे मिस्त्री की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। मिस्त्री की मौत के बाद निर्माण करा रहा ठेकेदार फरार हो गया।
विज्ञापन


साथ काम कर रहे मजदूरों की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी किसी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा के बरगदही निवासी कमलेश निषाद (26) राजमिस्त्री का काम करता था। प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह वह काम पर निकला था। शाहपुर के मोहनापुर निवासी ठेकेदार लालधर के साथ वह गोरखनाथ के गीनसिटी कॉलोनी निवासी आरएन तिवारी के निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान का शटरिंग करते समय मकान के बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके बाद ठेकेदार फरार हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश दो भाइयाें में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed