फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman wearing a burqa set ablaze a car parked in Gorakhpur's Cantt area.

VIDEO: गोरखपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, बुर्कानशीं ने कार में लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

Sat, 11 Jun 2022 03:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 03:46 PM IST
सार

कार के टायर के पास आग जलती देख, वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो महिला फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझा कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कैंट पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। 
 

विज्ञापन
A woman wearing a burqa set ablaze a car parked in Gorakhpur's Cantt area.
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैंट इलाके में मझौली कम्पाउंड में खड़ी एक कार में बुर्का पहने महिला ने शुक्रवार को आग लगा दी। कार के टायर के पास आग जलती देख, वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो महिला फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझा कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कैंट पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। 

विज्ञापन


देर रात मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई कैंट पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, गाड़ी मालिक ने अज्ञात बुर्का पहने महिला के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि माहौल खराब करने के लिए कोई बड़ी साजिश रची गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जटेपुर उत्तरी लोहिया नगर निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार को अपनी पत्नी को दिखाने के लिए डा. अंजु जयसवाल के क्लीनिक पर गए थे। अजय ने मझौली कम्पाउंड परिसर में  अपनी कार खड़ी कर दी थी। इसी दौरान बुर्का पहने एक महिला बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई और टायर के पास आग लगा दी। इस दौरान बच्चे वहां खेल रहे थे। बच्चों ने महिला पर बहुत ध्यान नहीं दिया। 


बुर्कानशीं ने कई बार कार के टायर में आग लगाने की कोशिश की।  प्रयास के बाद टायर में आग आग लग गई। जैसे ही आग लगी, वैसे ही वह वहां से भाग गई। उधर, बच्चों ने आग लगता देखकर शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय  लोग आ गए और  आग पर काबू पाया गया। बच्चों ने संदिग्ध महिला के बारे में बताया।  तब सीसी टीवी फुटेज से इसकी जांच की गई जिसके बुर्का पहने महिला दिखाई दी। 

इस घटना के बाद अजय कुमार श्रीवास्तव ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस जांच रही है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद पता चलेगा कि उसने ऐसा क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed