फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A Woman from Delhi reached her lover s house with her child in Gorakhpur

प्यार में पागल एक बच्चे की मां: दूरियां मिटाने को दिल्ली से गोरखपुर गई...करती रही एक ही जिद, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 10:23 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान महिला और किशोर के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे। महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। शादी के बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहती है। दोनों का एक बच्चा है।

विज्ञापन
A Woman from Delhi reached her lover s house with her child in Gorakhpur
किशोर के प्यार में दिल्ली से गोरखपुर पहुंची एक बच्चे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान दिल्ली की एक शादीशुदा महिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक किशोर को दिल दे बैठी। महीनों चैटिंग के बाद इस कदर नजदीकियां बढ़ीं कि महिला अपने एक बच्चे को लेकर किशोर प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गई। महिला के परिजनों को पता चला तो खोजते हुए सहजनवां आए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रेमिका को प्रेमी के घर से थाने ले गई और दोनों पक्षों को समझाने के बाद महिला को परिजनों संग दिल्ली भेज दिया।

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली एक महिला शादी के बाद पति के साथ दिल्ली में रहती है। दोनों का एक बच्चा है। इंस्टाग्राम पर महिला की सहजनवां क्षेत्र के एक किशोर से दोस्ती हुई और चैटिंग होने लगी। नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले महिला अपने बच्चे को लेकर दिल्ली से प्रेमी के घर चली आई। वहां, महिला के परिजन तलाश में जुट गए। पता चला कि वह सहजनवां क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के प्रेम में उसके घर पर रह रही है। परिजन किशोर के घर पहुंचे तो महिला बच्चे के साथ मिल गई मगर वह प्रेमी को छोड़कर जाने को तैयार नहीं थी।

विज्ञापन

परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया। करीब दो घंटों की पंचायत के बाद महिला परिजनों के साथ रहने को तैयार हो गई। वहीं इस दौरान इलाके में मामला चर्चा का विषय बना रहा।

इसके बाद परिजन उसे लेकर दिल्ली चले गए और किशोर भी अपने घर चला गया। सहजनवां थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि प्रेमी नाबालिग था, जिसके कारण महिला को समझा कर परिजनों के साथ दिल्ली भेज दिया गया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed