{"_id":"67fbba5ac791eff8d600f929","slug":"a-trailer-ran-over-a-scooter-rider-in-gorakhpur-the-girl-died-she-was-going-to-church-for-palm-sunday-prayer-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बन गया जीवन का अंतिम 'पाम संडे पर्व', चर्च जाते समय ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा- एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बन गया जीवन का अंतिम 'पाम संडे पर्व', चर्च जाते समय ट्रेलर ने स्कूटी को रौंदा- एक की मौत
Sun, 13 Apr 2025 06:52 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:52 PM IST
सार
शाहपुर इलाके के बशारतपुर मोती पोखरा निवासी अरुणा वाशिंगटन (43) पादरी बाजार स्थित लतीफ नगर कालोनी में दो वर्ष से अपनी मां और बहन के साथ किराए का कमरा लेकर रहती थी। दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
मृतका अरुणा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहपुर इलाके के जेल बाईपास सड़क पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार मिक्सर मशीन वाहन ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के बशारतपुर मोती पोखरा निवासी अरुणा वाशिंगटन (43) पादरी बाजार स्थित लतीफ नगर कालोनी में दो वर्ष से अपनी मां और बहन के साथ किराए का कमरा लेकर रहती थी। दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को पाम संडे त्योहार होने पर बड़ी बहन सुबह आठ बजे छोटी बहन अनामिका के साथ शास्त्री चौक स्थित चर्च जाने के लिए स्कूटी से निकली। दोनों बहनें पादरी बाजार चौराहे से जेल बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि तेज रफ्तार मिक्सचर मशीन (भवन निर्माण में सीमेंट गिट्टी और बालू मिक्स करने वाली गाड़ी ) ने स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
इस घटना में बड़ी बहन अरुणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।