{"_id":"695aa861290e7fa2290c234f","slug":"a-three-member-investigation-team-has-been-constituted-and-will-submit-its-report-within-three-days-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1186739-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, तीन दिन में देगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन सदस्यीय जांच टीम गठित, तीन दिन में देगी रिपोर्ट
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के तरकुलहा चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल में शनिवार को लापरवाही के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ डॉ.राजेश झा ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। टीम को तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम अस्पताल की कार्यप्रणाली, इलाज की प्रक्रिया, चिकित्सकीय लापरवाही और अन्य संबंधित बिंदुओं की गहन जांच करेगी। साथ ही अस्पताल के पंजीकरण और मानकों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच टीम अस्पताल में उपलब्ध डॉक्टरों, स्टाफ, उपकरणों और इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।