फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A passenger train was stopped by pulling the chain in Jangal Kauria; the loco pilot applied the emergency brake.

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया में चेन पुलिंग कर रोकी सवारी गाड़ी, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Wed, 24 Dec 2025 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A passenger train was stopped by pulling the chain in Jangal Kauria; the loco pilot applied the emergency brake.
पीपीगंज की ओर जा रही थी ट्रेन, अनहोनी की आशंका को देखते हुए की गई जांच
विज्ञापन


- कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर भागे, पकड़े नहीं जा सके
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर से मंगलवार को नौतनवां जा रही सवारी गाड़ी 22409 जैसे ही जंगल कौड़िया रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। महिला लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और किसी अनहोनी की आशंका के देखते हुए ट्रेन से उतरकर जांच शुरू की। करीब आठ मिनट ट्रेन रुकी रही।



महिला लोको पायलट खुद ट्रेन से उतरीं और जनरल (द्वितीय श्रेणी) के दिनदयालु कोच तक पहुंचीं। उनके पहुंचने से पहले ही कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। ट्रेन में रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) की कमी के कारण भागने वालों को पकड़ा नहीं जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ यात्रियों ने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हुए चेन खींची ताकि ट्रेन से उतर सकें। महिला लोको पायलट ने संबंधित कोच के पास जाकर यात्रियों से पूछताछ की और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। घटना के दौरान ट्रेन मंगलवार दोपहर 12:35 बजे रुकी और आठ मिनट बाद 12:43 बजे दोबारा चल पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed