फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man posing as CMO extorted Rs 15 lakh from a hospital operator.

Gorakhpur News: सीएमओ और संचालक का बताया नंबर एक ही, मंदिर के पास वसूले रुपये

Fri, 06 Mar 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A man posing as CMO extorted Rs 15 lakh from a hospital operator.
गोरखपुर। सीएमओ बनकर रुपये मांगने के मामले में पुलिस की जांच में नया तथ्य सामने आया है। सीएमओ ने जो नंबर बताया और सिकरीगंज स्थित अस्पताल के संचालक ने जो नंबर दिया, दोनों एक ही हैं। आरोप है कि इसी नंबर पर बात होने के बाद संचालक ने सीएमओ ऑफिस स्थित मंदिर के पास जाकर रुपये दिए थे।
विज्ञापन

अब कैंट पुलिस ने अस्पताल संचालक को संदिग्ध की पहचान करने के लिए बुलाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले मोबाइल नंबर 8419...... से खुद को सीएमओ डाॅ. राजेश झा बताकर कई लोगों से रुपये मांगे गए थे। संदेह होने पर मामला उजागर हुआ और सीएमओ की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि नंबर लखीमपुर खीरी निवासी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है, जबकि तकनीकी सर्विलांस से इसके महाराष्ट्र में संचालित होने के संकेत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया था कि किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हुआ है। हालांकि, काॅल डिटेल और संपर्क में आए लोगों से पूछताछ के दौरान एक अस्पताल संचालक ने पुलिस को बताया कि उसने रुपये दिए थे। सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश अस्पताल के संचालक राजेश राय ने जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले राजेश राय के अस्पताल में 30 मरीजों की आंख के ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैल गया था। इसके बाद नौ मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, साथ ही 10 मरीजों की रोशनी चली गई। आरोप है कि जालसाज ने सीएमओ बनकर कॉल कर कार्रवाई से बचाने की बात कहकर रुपये मांगे, जिसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपये दे दिए। यह रकम किसे और किस माध्यम से दी गई, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने बुलाया है।
सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed