फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A large quantity of debris was removed with the help of two Poclain machines and laborers.

Gorakhpur News: किरकिरी के बाद जागा नगर निगम, पांच किमी लंबे डोमिनगढ़ नाले की सफाई शुरू

Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A large quantity of debris was removed with the help of two Poclain machines and laborers.
- दो पोकलेन और मजदूरों की मदद से हटाया गया भारी मात्रा में मलबा
विज्ञापन

- नाले का जलस्तर करीब एक मीटर नीचे आया, जलनिकासी हुई बेहतर


गोरखपुर। बारिश के कारण जलभराव से हुई किरकिरी के बाद नगर निगम ने नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को जोन-3 के तहत करीब पांच किलोमीटर लंबे डोमिनगढ़ नाले की सफाई कराई गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में गाद और मलबा निकाला गया। इससे जलस्तर करीब एक मीटर नीचे आ गया और निकासी में सुधार हुआ।
अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी की मौजूदगी में धर्मशाला चौक से गोरखनाथ पुल के नीचे होते हुए डोमिनगढ़ रेग्युलेटर की ओर सफाई अभियान चलाया गया। दो पोकलेन मशीनों और मजदूरों की मदद से डोमिनगढ़ रेग्युलेटर से मोहनलालपुर, तिवारीपुर, दुर्गाबाड़ी, तरंग क्रॉसिंग, धर्मशाला चौक, तीरथराम पंप होते हुए रेलवे आरक्षण कार्यालय तक फैले इस नाले की कुल लंबाई लगभग पांच किमी है। इसी नाले के माध्यम से वर्षा का पानी राप्ती नदी में पहुंचता है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार, लगभग सात फीट चौड़े और छह फीट गहरे इस नाले के कुछ हिस्से आरसीसी व कुछ कच्चे हैं। शनिवार की भारी बारिश के दौरान इसके कैचमेंट क्षेत्र में लंबे समय तक जलभराव बना रहा था। अभियान के दौरान अवर अभियंता दीपक शाह ने जेपी हॉस्पिटल के पास क्षतिग्रस्त नाला दीवार वाले हिस्से की भी सफाई कराई। वहीं, 22 एमएम ह्यूम पाइप के चैंबर से भी गाद और मलबा हटाकर जलनिकासी सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed