{"_id":"6acaaf066b34fc77670eaba4","slug":"a-host-of-government-schemes-will-be-available-on-a-single-platform-a-mega-camp-will-be-held-on-november-1st-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1481297-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक मंच पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की सौगात, एक नवंबर को लगेगा मेगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक मंच पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की सौगात, एक नवंबर को लगेगा मेगा शिविर
विज्ञापन
गोरखपुर। एक नवंबर को प्रस्तावित मेगा शिविर में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। जनपद न्यायाधीश राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लाभार्थियों को चिह्नित कर समय से जरूरी कार्रवाई पूरी करने और सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि संबंधित विभाग अपने यहां संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें लाभान्वित करने की कार्रवाई समय से पूरी करें। शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने जिला प्रशासन की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के संबंध में विचार रखे। अधिकारियों ने शिविर की तैयारियों, विभागीय व्यवस्थाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने लोगों को निशुल्क विधिक सहायता और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई। कहा कि मेगा शिविर का उद्देश्य एक ही मंच पर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियां कर रहा है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्विशी श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।