फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a girl gang misdeed by three minors In Gorakhpur

Gorakhpur: घर से निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिगों ने खेत में बारी-बारी लूटी अस्मत

Tue, 26 Dec 2023 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिलुआताल (गोरखपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिलुआताल (गोरखपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Dec 2023 10:27 PM IST
सार

यूपी के गोरखपुर स्थित चिलुआताल इलाके के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार की देर रात में घर से निकली किशोरी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया 

विज्ञापन
a girl gang misdeed by three minors In Gorakhpur
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के गोरखपुर स्थित चिलुआताल इलाके के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार की देर रात में घर से निकली किशोरी के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया और फिर हालत बिगड़ने पर छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह से घर पहुंची किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। लोकलज्जा के डर से पहले तो किशोरी के घरवालों ने सूचना नहीं दी, लेकिन फिर सोमवार की शाम में थाने पहुंचे और केस दर्ज कराए। पुलिस केस दर्ज कर गांव के ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके की रहने वाली पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रविवार की रात करीब 11 बजे उसकी बेटी किसी काम से घर से बाहर निकलकर खेत की तरफ जा रही थी। इस बीच उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे पकड़ लिया। फिर अपने दो दोस्त के साथ मिलकर किशोरी को पकड़कर जबरदस्ती खेत की तरफ ले गए और फिर वहां बारी-बारी से तीनों से नाबालिग से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी भी दी। इस बीच किशोरी की हालत बिगड़ने और वो चीखने लगी। किशोरी की तेज आवाज सुनकर आरोपी डर गए। उन्हें आशंका हो गई कि आवाज सुनकर कोई आ ना जाए। फिर तीनों उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। फिलहाल मां की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed