फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   9th class student committed suicide at home in Goplapur

गोरखपुर: गोपालापुर में नौवीं की छात्रा ने घर में खुदकुशी की, मां के डांटने से थी नाराज

Wed, 27 Sep 2023 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

गोपलापुर निवासी दयाशंकर मुंबई में रहकर कमाते हैं। बेटी राजकुमारी उर्फ निशा मां और भाई के साथ घर में रहती है। मंगलवार को गांव में ही ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशा की मां सीमा चली गई थीं। वापस लौटीं तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।

विज्ञापन
9th class student committed suicide at home in Goplapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज क्षेत्र के गोपलापुर में 17 साल की राजकुमारी उर्फ निशा की मंगलवार को फंदे से लटकी लाश मिली। चर्चा है कि फोन पर बातचीत को लेकर मां ने डांटा दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, मां अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर निवासी दयाशंकर मुंबई में रहकर कमाते हैं। बेटी राजकुमारी उर्फ निशा मां और भाई के साथ घर में रहती है। मंगलवार को गांव में ही ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशा की मां सीमा चली गई थीं। वापस लौटीं तो बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


निशा ने छत के कुंडे से दुपट्टा के सहारे खुदकुशी की थी। निशा कक्षा नौ की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई और सहेलियों से कम बातचीत को लेकर मां सीमा ने उसे डांट दिया था और इसके बाद वह पड़ोस में ब्रह्मभोज में चली गई थी। इस दौरान गुस्से में निशा ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed